देश की खबरें | नरसंहार जैसी आक्रामकता पर तटस्थ नहीं रहा जा सकता: विजयन ने इजराइल-फलस्तीन संघर्ष पर कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने मंगलवार को फलस्तीन के लोगों के प्रति एकजुटता व्यक्त की और कहा कि जब लोगों का एक वर्ग नरसंहार जैसी आक्रामकता का सामना कर रहा हो तो कोई तटस्थ नहीं रह सकता।

तिरुवनंतपुरम, सात नवंबर केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने मंगलवार को फलस्तीन के लोगों के प्रति एकजुटता व्यक्त की और कहा कि जब लोगों का एक वर्ग नरसंहार जैसी आक्रामकता का सामना कर रहा हो तो कोई तटस्थ नहीं रह सकता।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इजराइल अमेरिका के समर्थन से फलस्तीन को निशाना बना रहा है।

विजयन ने कहा, "हमारे फलस्तीनी भाई पीड़ित हैं। हम सभी जानते हैं कि अमेरिका के समर्थन से इजराइल फलस्तीन को निशाना बना रहा है और वहां के लोगों को नरसंहार जैसी आक्रामकता का सामना करना पड़ रहा है। हम तटस्थ रुख नहीं अपना सकते। हमें फलस्तीन के लोगों के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त करने की जरूरत है।"

वह 'केरलियम' 2023 उत्सव के समापन समारोह में बोल रहे थे जिसमें राज्य की प्रगति, उपलब्धियों और सांस्कृतिक विरासत को दुनिया के सामने प्रदर्शित किया गया।

विजयन ने यहां सभा को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों की व्यापक भागीदारी से पता चलता है कि ‘केरलियम’ एक बड़ी सफलता रहा।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार इस आयोजन के तहत पिछले सात दिनों में हुए 25 सेमिनार के दौरान प्राप्त सुझावों और निर्देशों पर विचार करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड