देश की खबरें | कैंसर पीड़ित मजदूर और उसकी पत्नी ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के कोटा के सिमलिया गांव में कैंसर से पीड़ित दिहाड़ी मजदूर और उसकी पत्नी ने कथित रूप से मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

जियो

कोटा (राजस्थान), 30 मई राजस्थान के कोटा के सिमलिया गांव में कैंसर से पीड़ित दिहाड़ी मजदूर और उसकी पत्नी ने कथित रूप से मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सिमलिया थाने के एसएचओ रामपाल शर्मा ने कहा कि दोनों के क्षत-विक्षत शव शुक्रवार रात रेल की पटरी पर पड़े मिले और उन्हें कोटा के एमबीएस अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया।

यह भी पढ़े | तेलंगाना में कोरोना के आज 60 नए मरीज पाए गए: 30 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि शनिवार को शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया।

मृतकों की पहचान सिमलिया इलाके की ओड्डे बस्ती के निवासी मोतीलाल (38) और उसकी पत्नी गुड्डी (35) के रूप में हुई है।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश के शामली में कोविड-19 के चार मरीज संक्रमण मुक्त हुए, कोरोना का एक नया मामला आया सामने.

एसएचओ ने बताया कि मोतीलाल बीते एक साल से कैंसर से पीड़ित था और बीमारी के चलते परेशान था। वे दोनों इलाके में पत्थर की एक खदान में दिहाड़ी मजदूर थे।

उन्होंने कहा कि मोतीलाल नशे की हालत में शुक्रवार रात करीब नौ बजे अपनी पत्नी के साथ ठाकरावडा रेलवे गेट पर पहुंचा और दंपति ने कोटा-बारन रेलवे लाइन पर चलती मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\