जरुरी जानकारी | केनरा बैंक ने कर्ज पर ब्याज दर 0.5 प्रतिशत घटाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक ने रेपो दर से जुड़े कर्ज पर ब्याज में 0.50 प्रतिशत की कटौती की है। इससे संशोधित रेपो आधारित ब्याज दर 8.75 प्रतिशत से 8.25 प्रतिशत पर आ गई है।

नयी दिल्ली, 13 जून सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक ने रेपो दर से जुड़े कर्ज पर ब्याज में 0.50 प्रतिशत की कटौती की है। इससे संशोधित रेपो आधारित ब्याज दर 8.75 प्रतिशत से 8.25 प्रतिशत पर आ गई है।

नई दरें 12 जून, 2025 से लागू हो गई हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पिछले सप्ताह प्रमुख नीतिगत दर रेपो में 0.5 प्रतिशत की कटौती के बाद केनरा बैंक ने यह कदम उठाया है। इस कटौती से केनरा बैंक आरबीआई के कदम के बाद अपने ग्राहकों को ब्याज दर में 0.50 प्रतिशत की पूरी कटौती का लाभ दे रहा है।

केनरा बैंक ने शुक्रवार को बयान में कहा कि इस कटौती से सभी प्रकार के कर्ज के लिए न्यूनतम ब्याज दर में कमी आई है। इससे आवास ऋण पर ब्याज 7.90 प्रतिशत प्रति वर्ष से कम होकर 7.40 प्रतिशत पर आ गया है। वहीं, वाहन ऋण 8.20 प्रतिशत प्रति वर्ष से घटकर 7.70 प्रतिशत प्रति वर्ष पर आ गया है।

बयान के अनुसार, यह कदम ग्राहक-केंद्रित नीतियों पर केनरा बैंक के निरंतर ध्यान और ऋण तक आसान पहुंच को सक्षम करके आर्थिक प्रगति का समर्थन करने की प्रतिबद्धता को बताता है।

उल्लेखनीय है कि आरबीआई ने द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में प्रमुख नीतिगत दर रेपो को 0.5 प्रतिशत घटाकर 5.5 प्रतिशत कर दिया था। साथ ही नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर) एक प्रतिशत कम कर तीन प्रतिशत करने की घोषणा की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

देशव्यापी केमिस्ट हड़ताल: 20 मई को बंद रहेंगी देश की 8 लाख दवा दुकानें, जानें क्या है वजह और क्या मिलेंगी इमरजेंसी सेवाएं

Karnataka Shocker: दुबारे कैंप में प्रशिक्षित हाथियों की लड़ाई के दौरान मलबे की तरह गिरी हथनी, तमिलनाडु की महिला पर्यटक की कुचलकर मौत (Watch Video)

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट