देश की खबरें | केरल से प्रवासी श्रमिकों को पश्चिम बंगाल ले जा रही बस पलटी, सात लोग घायल
जियो

बालासोर (ओडिशा), 30 मई देशभर में लागू लॉकडाउन के कारण केरल में फंसे प्रवासी श्रमिकों को पश्चिम बंगाल ले जा रही बस के शनिवार को ओडिशा के बालासोर जिले में पलट जाने से कम से कम सात लोग घायल हो गए।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस 38 यात्रियों को कोलकाता ले जा रही थी, लेकिन वह रास्ते में राष्ट्रीय राजमार्ग 16 पर बालासोर शहर के निकट फिसल कर पलट गई। इस हादसे में सात लोग घायल हो गए।

यह भी पढ़े | One Year of Modi Govt 2.0: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल के दौरान राम मंदिर मुद्दा, तीन तलाक और आर्टिकल 370 जैसी प्रमुख उपलब्धियां बताई, कहा- कई लक्ष्य और लोगों की अपेक्षाओं को किया पूरा.

उन्होंने बताया कि पुलिस एवं दमकलकर्मी दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को बचाया। घायलों को यहां जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारी ने बताया कि लॉकडाउन के कारण केरल में फंसे प्रवासी कामगार पश्चिम बंगाल लौट रहे थे।

यह भी पढ़े | One Year of Modi Govt 2.0: बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा- पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल का पहला वर्ष सख्त, बड़े फैसलों वाला रहा.

उन्होंने कहा कि घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

शेष यात्रियों को सामाजिक दूरी संबंधी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करते हुए एक अस्थायी शिविर में रखा गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रवासी श्रमिकों को किसी अन्य बस से उनके घर भिजवाने की व्यवस्था की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)