देश की खबरें | बुलंदशहर: महिला ने लगाया परिजनों पर प्रताड़ित करने का आरोप
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बुलंदशहर, 14 दिसंबर बुलंदशहर जिले में एक महिला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डालकर आरोप लगाया है कि उसके परिवार वाले जाति से बाहर शादी करने पर उसे और उसके पति को प्रताड़ित कर रहे हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि यह पता लगा है कि नगला मुबारकपुर गांव का रहने वाला युवक सात दिसंबर को महिला को लेकर भाग गया था। यह दंपत्ति अब संभवत: नोएडा में रह रहा है।

यह भी पढ़े | राहुल गांधी का बड़ा आरोप, कहा- भारत में Facebook पर बीजेपी और आरएसएस का कब्जा.

उन्होंने बताया कि महिला की मां की ओर से इस मामले में शिकायत दर्ज की गई है।

दरअसल खुर्जा देहात कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली महिला ने सोशल मीडिया जो वीडियो डाला वह वायरल हो गया। अभी यह भी पता नहीं है कि दंपत्ति वयस्क हैं या नहीं।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: कृषि बिल के विरोध में नौजवान प्रदर्शनकारियों ने आंदोलन के साथ ही नेशनल हाईवे पर खेला क्रिकेट.

वीडियो में महिला अपने साथी के साथ नजर आ रही है और कह रही है कि वे वयस्क हैं तथा उन्होंने अपनी मर्जी से प्रेम विवाह किया है। महिला का आरोप है कि उसका पति दूसरी जाति का है इसलिये उसके परिवार वाले उनकी शादी से खुश नहीं हैं।

पुलिस ने बताया कि दंपत्ति जिले में लौटता है और वे दोनों वयस्क पाए जाते हैं तो उनकी सुरक्षा का इंतजाम किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)