मेदिनीनगर (झारखंड), 14 दिसम्बर पलामू जिले में अधेड़ उम्र के एक रिक्शा चालक की अपराधियों ने पत्थर से वार कर नृशंस हत्या कर दी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के बंदुआ गांव के समीप यह घटना हुई है। वुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
यह भी पढ़े | बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस को बताया पनौती, कहा- उसका तो खुद का टेंट उड़ गया है.
चैनपुर थाना के प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा ने सोमवार को बताया कि राजेश भुइयां (55) कल शाम घर लौटा था फिर भोजन करने के बाद काम पर निकल गया और आज उसका शव बरामद हुआ है।
पुलिस ने बताया कि भुइयां की पत्नी उषा देवी की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उसमें किसी के साथ कोई रंजिश होने का जिक्र नहीं है।
उन्होंने बताया कि भुइयां प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभार्थी था और आवास निर्माण के लिए उसे जल्दी ही दूसरी किस्त मिलने वाली थी।
पुलिस को शक है कि किसी परिचित ने योजना से प्राप्त राशि हथियाने के लिए उसकी हत्या की है।
मिश्रा ने बताया कि घटना स्थल से खून से सने पत्थर बरामद हुए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल भेजा गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY