देश की खबरें | बीआरएस को कमजोर वर्गों को 'अशक्त' करने की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी : खरगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) सरकार ने दलितों, पिछड़े वर्गों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों और गरीबों को "धोखा" दिया है।

नयी दिल्ली, तीन नवंबर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) सरकार ने दलितों, पिछड़े वर्गों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों और गरीबों को "धोखा" दिया है।

उन्होंने दावा किया कि राज्य सरकार को कमजोर वर्गों को "अशक्त" करने के लिए आगामी विधानसभा चुनावों में भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

खरगे का यह बयान तेलंगाना में 30 वर्षीय दलित युवक के कथित तौर पर आत्महत्या किए जाने के बाद आया है।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, "तेलंगाना में मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) के नेतृत्व वाली सरकार ने दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों और गरीबों को धोखा दिया है और उनके साथ छल किया है! राज्य में एक असहाय, निराश 30 वर्षीय दलित व्यक्ति के आत्महत्या करने का एक और मामला सामने आया है।"

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "रमाकांत ने अपने आखिरी पत्र में केसीआर सरकार की उदासीनता और दलित बंधु योजना का लाभ दिए जाने से इनकार को स्पष्ट रूप से उजागर किया है।"

उन्होंने आरोप लगाया कि केसीआर के नेतृत्व वाली बीआरएस सरकार ने बड़े-बड़े वादों के जरिये लाखों दलित भूमिहीन परिवारों को धोखा देकर उनके सपनों को कुचल दिया है।

खरगे ने कहा, “तीन दिसंबर आने दीजिए। बीआरएस को तेलंगाना के कमजोर वर्गों को अशक्त करने की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।”

तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए 30 नवंबर को मतदान होना है, जबकि वोटों की गिनती तीन दिसंबर को की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार