पुलिस ने शनिवार को कहा कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनिरुद्ध सिंह ने बताया, “ इंचौली थाना क्षेत्र के पबला निवासी सुमित कुमार (47) का शव शनिवार की सुबह उसके घर के पास पड़ा मिला। शव पर धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान थे।”
उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला कि मृतक के बेटे अरुण ने कुछ महीने पहले गांव की ही एक युवती से अदालत में शादी की थी और इस विवाह को लेकर युवती का भाई अभिषेक काफी नाराज था।
सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में सुमित के परिजनों ने अभिषेक समेत तीन लोगों के खिलाफ तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया।
उनके मुताबिक, पुलिस ने अभिषेक से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
पुलिस अधिकारी के अनुसार, फिलहाल इस घटना में अभिषेक की ही संलिप्तता सामने आयी है तथा मामले की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY