अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
शेख जुवैद शहर में बृहस्पतिवार देर रात अलग-अलग सुरक्षा चौकियों पर बम धमाका हुए।
एक चिकित्सा अधिकारी और दो सुरक्षा कर्मियों ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर यह जानकारी दी। अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि हमले के लिए कौन जिम्मेदार है।
किसी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी भी नहीं ली है।
वर्ष 2013 में सेना द्वारा इस्लामी राष्ट्रपति को हटाए जाने के बाद से सिनाई में इस्लामिक स्टेट के आतंकवादी हमला करते रहे हैं।
अधिकारियों ने कहा कि बृहस्पतिवार को हुए पहले धमाके में एक की मौत हो गई और सात घायल हो गए।
उन्होंने कहा कि दूसरे धमाके में दो लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY