खेल की खबरें | ब्लैकबर्न के कप्तान और फुलहम के दो खिलाड़ी कोरोना वायरस के लिए पॉजिटिव

इंग्लिश फुटबॉल लीग (ईएफएल) ने कहा कि सोमवार और बुधवार के बीच 1030 खिलाड़ियों और कर्मचारियों का परीक्षण किया गया। दो क्लबों के तीन लोग इसमें पॉजिटिव पाए गए हैं।

दूसरे टीयर के क्लब ब्लैकबर्न ने पुष्टि की कि सोमवार को बेनेट का परीक्षण किया गया और उन्होंने संक्रमित पाया गया लेकिन उनमें लक्षण नहीं दिख रहे हैं।

यह भी पढ़े | #DhoniRetires फिर हुआ ट्विटर पर ट्रेंड तो भड़की साक्षी धोनी, अफवाह फैलाने वालों लताड़ा, फिर डिलीट किया ट्वीट.

क्लब ने कहा कि वह सात दिन के लिए पृथक रहेंगे और अगर लक्षण नहीं दिखते हैं तो पांच जून को ट्रेनिंग में वापसी करेंगे।

दूसरे टीयर की टीम फुलहम ने भी घोषणा की कि उसके दो खिलाड़ी पॉजिटिव पाए गए हैं।

यह भी पढ़े | Cyclone Amphan: अम्फान की तबाही के बाद पेड़ लगाएगा केकेआर, राहत कार्य में भी करेगा मदद.

लंदन के क्लब ने बयान में कहा, ‘‘दोनों खिलाड़ी, चिकित्सा गोपनीयता के कारण जिनके नाम का खुलासा नहीं किया जा रहा है, लीग और सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार स्वयं को पृथक रख रहे हैं।’’

काफी कम संख्या में खिलाड़ियों और कर्मचारियों के पॉजिटिव पाए जाने से लीग को दोबारा शुरू करने की उम्मीदों को बल मिला है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)