यूरोपीय संघ की विदेश नीति के प्रमुख जोसेप बोरेल ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ अमेरिका के लोगों की तरह हम भी जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या से हैरान एवं चकित हैं।’’
फ्लॉयड को पिछले हफ्ते मिनियापोलिस में एक श्वेत पुलिस अधिकारी ने जमीन पर गिरा दिया था और घुटनों से उसकी गर्दन को दबाए रखा था जिससे उसकी मौत हो गई ।
यह भी पढ़े | Coronavirus का असर: ब्रिटेन ने बदले Sex के नियम, अब इनके साथ नहीं बना सकेंगे संबंध.
बोरेल ने कहा कि यकीनन कानून एवं व्यवस्था के अधिकारी अपनी क्षमताओं का पूरा इस्तेमाल नहीं कर रहे जितना की उन्हें जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के मामले में करना चाहिए था।
उन्होंने कहा कि यह ताकत का दुरुपयोग है और इसकी निंदा की जानी चाहिए।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वह ‘‘शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार का समर्थन करते हैं और साथ ही किसी भी प्रकार की हिंसा तथा नस्लवाद की निंदा करते हैं। हम तनाव कम करने की भी अपील करते हैं।’’
बोरेल ने कहा, ‘‘ हमें मुश्किल समय में महत्वपूर्ण मुद्दों से निपटने और राष्ट्र को बचाने की अमेरिकी लोगों की एकजुटता पर विश्वास है। ’’
उन्होंने कहा, ‘‘ सभी जिंदगियां मायने रखती हैं। अश्वेतों की जिंदगी भी उतनी ही...।’’
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY