देश की खबरें | हिमाचाल प्रदेश में भाजपा सत्ता बरकरार रखेगी: अनुराग ठाकुर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अनुराग ठाकुर ने शनिवार को भरोसा जताया कि उनकी पार्टी हिमाचल प्रदेश में फिर से सरकार बनाकर सत्ता बरकरार रखेगी, क्योंकि लोग ‘डबल इंजन’ सरकार का कार्य देख चुके हैं।

चंडीगढ़, 22 अक्टूबर केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अनुराग ठाकुर ने शनिवार को भरोसा जताया कि उनकी पार्टी हिमाचल प्रदेश में फिर से सरकार बनाकर सत्ता बरकरार रखेगी, क्योंकि लोग ‘डबल इंजन’ सरकार का कार्य देख चुके हैं।

‘डबल इंजन’ वाक्यांश का इस्तेमाल भाजपा नेता यह दिखाने के लिए करते हैं कि यदि केंद्र और राज्य में एक ही पार्टी की सरकार रहती है, तो विकास का काम तेज गति से होता है।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए मतदान 12 नवंबर को होगा और मतगणना आठ दिसंबर को होगी। संवाददाताओं से बातचीत में ठाकुर ने कहा कि भाजपा हिमाचल प्रदेश में फिर से सरकार बनाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘परिणाम भाजपा के पक्ष में होगा क्योंकि लोग भाजपा और डबल इंजन सरकार का काम देख चुके हैं। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व का हमें लाभ मिलेगा।’’

उन्होंने कहा कि भाजपा गुजरात में भी सत्ता बरकरार रखेगी। उन्होंने कहा कि इसके पहले उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भाजपा ने सत्ता अपने पास बरकरार रखी।

आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए ठाकुर ने कहा कि केजरीवाल की पार्टी हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में खाता तक नहीं खोल पायेगी।

उन्होंने कहा कि पंजाब में जब से आप सरकार सत्ता में आई है, तब से 50 से अधिक लोगों की हत्या हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान