देश की खबरें | भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा कोविड-19 के लक्षणों के बाद अस्पताल में भर्ती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को कोविड-19 के लक्षण सामने आने के बाद गुरूग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जियो

नयी दिल्ली, 28 मई भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को कोविड-19 के लक्षण सामने आने के बाद गुरूग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों ने बताया कि पात्रा को सुबह ‘‘गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी स्थिति स्थिर है।’’

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के बीच यूपी में 7.50 लाख श्रमिकों को रोजगार देने की रणनीति बना रही योगी सरकार.

भाजपा नेताओं और अन्य ने पार्टी के मुखर प्रवक्ता के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

पात्रा समाचार चैनलों पर सामने आने वाला भाजपा के एक प्रमुख चेहरा हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं और उन्होंने बृहस्पतिवार को भी कई ट्वीट किये।

यह भी पढ़े | राजस्थान में टिड्डियों के हमले से 20 जिलों में 90,000 हेक्टेयर इलाका प्रभावित.

भाजपा के सूचना प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट किया, ‘‘मैंने अपने मित्र संबित से बात की है। वह बेहतर स्थिति में हैं।’’

भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी पात्रा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

कांग्रेस नेता संजय झा ने ट्वीट किया, ‘‘मैं अपने अच्छे मित्र संबित पात्रा के शीघ्र स्वस्थ होने और बहुत खुशियां तथा हमेशा अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं। ध्यान रखें, भाई, आप जल्द ही स्वस्थ होंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी