देश की खबरें | हरिद्वार ‘धर्म संसद’ में घृणा भरे भाषणों पर भाजपा ने कहा, आयोजकों से पूछिए सवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चुनावी राज्य उत्तराखंड के हरिद्वार में हाल ही में आयोजित एक ‘‘धर्म संसद’’ में कथित तौर पर दिए गए घृणा भरे भाषणों को लेकर मचे बवाल से शुक्रवार को दूरी बनाना ही उचित समझा और कहा कि इसके बारे में कोई भी सवाल आयोजकों से ही पूछा जाना चाहिए।

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चुनावी राज्य उत्तराखंड के हरिद्वार में हाल ही में आयोजित एक ‘‘धर्म संसद’’ में कथित तौर पर दिए गए घृणा भरे भाषणों को लेकर मचे बवाल से शुक्रवार को दूरी बनाना ही उचित समझा और कहा कि इसके बारे में कोई भी सवाल आयोजकों से ही पूछा जाना चाहिए।

भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में इस बारे में पूछे जाने पर पार्टी के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, ‘‘इस बारे में आपको धर्म संसद के आयोजकों से पूछना चाहिए...हम तो संपूर्ण समाज को साथ लेकर चलने की बात करते हैं।’’

उन्होंने आगे कहा, ’’...और धर्म का विषय आप हमसे क्यों पूछ रहे हैं? यह देश तो धर्मपरायण देश है।’’

त्रिवेदी ने संस्कृत के श्लोक ‘‘यतो धर्मः ततो जय’’ का उल्लेख करते हुए कहा कि यह भारत के उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य है और लोकसभा अध्यक्ष के आसन के ऊपर भी धर्म का उल्लेख है।

ज्ञात हो कि जूना अखाड़ा के यति नरिसम्हानंद गिरि द्वारा ‘‘धर्म संसद’’ का आयोजन 17 से 20 दिसंबर तक हरिद्वार के वेद निकेतन धाम में किया गया था। पुलिस, कथित तौर पर नफरत फैलाने वाले भाषण देने और मुसलमानों के खिलाफ हिंसा भड़काने को लेकर गिरि के खिलाफ जांच कर रही है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि हिंसा भड़काने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए और इस तरह के कृत्य संविधान एवं कानून का उल्लंघन हैं।

तृणमूल कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों के नेताओं ने इसकी निंदा करते हुए उसे, ‘‘घृणा भाषण सम्मेलन’’ बताया और उसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान