देश की खबरें | भाजपा सांसद ने ममता बनर्जी से इस्लामी संगठन को दी गई रैली की अनुमति वापस लेने का आग्रह किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की दार्जिलिंग लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद राजू बिष्ट ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए संभावित खतरों का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से सिलीगुड़ी में वक्फ संशोधन अधिनियम के विरोध में रैली आयोजित करने के लिए एक इस्लामी संगठन को दी गई अनुमति को वापस लेने का आग्रह किया।

कोलकाता, 13 अप्रैल पश्चिम बंगाल की दार्जिलिंग लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद राजू बिष्ट ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए संभावित खतरों का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से सिलीगुड़ी में वक्फ संशोधन अधिनियम के विरोध में रैली आयोजित करने के लिए एक इस्लामी संगठन को दी गई अनुमति को वापस लेने का आग्रह किया।

बिष्ट ने शनिवार को ममता बनर्जी को लिखे पत्र में एक इस्लामी समूह द्वारा 15 अप्रैल को आयोजित की जाने वाली रैली पर चिंता व्यक्त की और कहा कि रैली में शामिल होने के लिए बंगाल के बाहर से मुसलमान एकत्र हो रहे हैं।

बिष्ट ने पत्र में आरोप लगाया कि यह इस्लामी समूह हिंसा भड़का रहा है और राष्ट्र विरोधी बयान दे रहा है।

उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिकोण से ‘चिकेन नेक’ क्षेत्र की संवेदनशील स्थिति पर प्रकाश डाला और कहा कि दार्जिलिंग जिले में मुसलमानों की आबादी केवल पांच प्रतिशत है और विरोध प्रदर्शन बाहरी लोगों द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

दार्जिलिंग से सांसद ने ममता बनर्जी से विरोध रैली के लिये अनुमति वापस लेने, सुनियोजित गड़बड़ी की कोशिश को विफल करने के लिए सिलीगुड़ी और संवेदनशील ‘चिकेन नेक’ क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात करने तथा जनता को आश्वस्त करने के लिए फ्लैग मार्च निकालने का अनुरोध किया।

सिलीगुड़ी कॉरिडोर को 'चिकन नेक' क्षेत्र कहा जाता है और यह भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाला एकमात्र रास्ता है। यह इलाका सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now