देश की खबरें | भाजपा सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय आईसीयू में भर्ती, हालत गंभीर, लेकिन स्थिर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय को बेचैनी की शिकायत के बाद यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालत गंभीर, लेकिन स्थिर बनी हुई है। चिकित्सकों ने रविवार को यह जानकारी दी।

कोलकाता, 14 जून भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय को बेचैनी की शिकायत के बाद यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालत गंभीर, लेकिन स्थिर बनी हुई है। चिकित्सकों ने रविवार को यह जानकारी दी।

कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश गंगोपाध्याय (63) को शनिवार को उल्टी और पेट में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

रविवार को अस्पताल द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि जांच से ‘गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सेप्सिस’ के साथ ही ‘पैंक्रिएटाइटिस’ होने का संकेत मिला है।

इसमें कहा गया, ‘‘फिलहाल वह आईसीयू में गहन निगरानी में हैं और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।’’

बयान में कहा गया है कि उनकी स्थिति का समग्र और समन्वित प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए एक बहु-विषयक चिकित्सा बोर्ड का गठन किया गया है।

गंगोपाध्याय ने पिछले साल मार्च में कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के पद से इस्तीफा दे दिया था और वह बाद में भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्होंने 2024 के आम चुनावों में पश्चिम बंगाल की तामलुक लोकसभा सीट से जीत हासिल की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार