नयी दिल्ली, 29 मई भाजपा नेताओं ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन पर शोक प्रकट करते हुए उन्हें एक प्रगतिशील नेता बताया ।
जोगी का निधन रायपुर में एक निजी अस्पताल में हुआ और वे पिछले 20 दिनों से जीवन की जंग लड़ रहे थे । जोगी 74 वर्ष के थे । उनके परिवार में कोटा से विधायक पत्नी रेणु जोगी एवं पुत्र अमित जोगी हैं ।
यह भी पढ़े | दिल्ली और एनसीआर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.6 मापी गई.
अजीत जोगी के निधन पर शोक प्रकट करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘‘ ईश्वर से प्रार्थना है कि परिवार को इस नुकसान को सहने की शक्ति दे । ’’
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जोगी एक प्रगतिशील एवं मिलनसार नेता थे ।
यह भी पढ़े | दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए : 29 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
सिंह ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में उनक योगदान उल्लेखनीय है ।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमण सिंह ने कहा कि जोगी के निधन से एक युग का अंत हो गया है ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY