देश की खबरें | भाजपा ने किसानों तक पहुंचाया उनका हक : स्‍वतंत्र देव
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ/अमेठी, 15 दिसम्बर भारतीय जनता पार्टी और राज्य सरकार की ओर से नए कृषि क़ानूनों को लेकर मंगलवार को भी सम्‍मेलन के जरिये किसानों से संवाद स्‍थापित किया गया।

भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा ने किसानों का हक किसानों तक पहुंचाने का काम किया है जो सपा-बसपा सरकारों में भ्रष्टाचारियों की जेब में चला जाता था।

यह भी पढ़े | भारत सरकार सुभाष चंद्र बोस की लिखी किताबों के पुनर्प्रकाशन पर कर रही विचार, फेलोशिप भी होगा शुरू: 15 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित के अनुसार, मंगलवार को पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह ने गोंडा, उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने वाराणसी, सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने अमेठी, जल शक्ति मंत्री डाक्‍टर महेंद्र सिंह ने मुरादाबाद और राज्‍यमंत्री नीलकंठ तिवारी ने प्रतापगढ़ में आयोजित किसान सम्‍मेलन को संबोधित किया।

गोंडा में स्वतंत्र देव सिंह ने आरोप लगाया कि किसानों का हक मारने वाले विपक्ष के लोग आज किसान हितैषी होने का नाटक रच रहे हैं।

यह भी पढ़े | Mumbai Local Train Update: मुंबईकरों को नए साल पर तोहफा देने की तैयारी में महाराष्ट्र सरकार, 1 जनवरी से शुरू हो सकती है लोकल ट्रेन, मंत्री विजय वडेट्टीवार ने दिए संकेत.

दीक्षित ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष बुधवार को बांदा के किसान सम्‍मेलन में शामिल होंगे।

वहीं, अमेठी से मिली खबर के अनुसार, उत्तर प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कृषि कानून को लेकर विपक्ष एकजुट इसीलिए है क्योंकि वह तमाम चुनाव के परिणाम को देखकर हताश और निराश हो चुका है।

वर्मा ने कहा कि जो लोग विरोध कर रहे हैं उनसे पूछा जाए कि किसान बिल में क्या गलत है तो वह कमी बताने को तैयार नहीं हैं।

उन्होंने दावा किया ऐसे लोगों को इन कृषि कानून की जानकारी ही नहीं है।

मंत्री ने कहा कि इस कानून में कुछ भी ऐसा नहीं है जो किसानों के विरोध में हो।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)