देश की खबरें | भाजपा ने आदेश कुमार को दिल्ली का और विष्णु देव साई को छत्तीसगढ़ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा ने मंगलवार को आदेश कुमार गुप्ता को दिल्ली भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। वहीं पार्टी ने आदिवासी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णु देव साई को छत्तीसगढ़ भाजपा की कमान सौंपी।

जियो

नयी दिल्ली, दो जून भाजपा ने मंगलवार को आदेश कुमार गुप्ता को दिल्ली भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। वहीं पार्टी ने आदिवासी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णु देव साई को छत्तीसगढ़ भाजपा की कमान सौंपी।

पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

यह भी पढ़े | जेसिका लाल मर्डर केस: अच्छे व्यवहार के चलते 14 साल बाद मनु शर्मा तिहाड़ जेल से रिहा.

गुप्ता उत्तरी दिल्ली के पूर्व महापौर हैं और वह लोकसभा सदस्य एवं मौजूदा अध्यक्ष मनोज तिवारी का स्थान लेंगे।

तिवारी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी से हार मिलने के बाद इस्तीफे की पेशकश की थी और उनका कार्यकाल भी समाप्त हो गया था।

यह भी पढ़े | जेसिका लाल हत्याकांडः 14 साल बाद मनु शर्मा तिहाड़ जेल से रिहा: 2 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

साई मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री थे लेकिन वर्ष 2019 में उन्होंने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा क्योंकि भाजपा ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से मिली हार के बाद किसी भी मौजूदा सांसद को दोबारा टिकट नहीं देने का फैसला किया था। साई विक्रम उसेंडी का स्थान लेंगे।

एक अन्य नियुक्ति में भाजपा ने एस तिकेंद्र सिंह को मणिपुर भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया।

कोरोना वायरस की महामारी की वजह से राजनीतिक गतिविधियों बंद होने और पूरा ध्यान लॉकडान की वजह से प्रभावित लोगों को सहायता पहुंचाने पर केंद्रित करने के बाद भाजपा में पहली बार संगठन स्तर पर इतनी महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई है।

इन नियुक्तियों से संकेत मिलता है कि राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन में ढील देने के बाद काफी हद तक राजनीतिक गतिविधियां सामान्य अवस्था में आ रही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है