खेल की खबरें | बीजेके कप फाइनल्स: चेक गणराज्य ने गत चैंपियन स्विट्जरलैंड को हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. चेक गणराज्य के लिए पदार्पण कर रही लिंडा नोस्कोवा और मारिया बौजकोवा ने एकल मुकाबलों में जीत दर्ज की।

चेक गणराज्य के लिए पदार्पण कर रही लिंडा नोस्कोवा और मारिया बौजकोवा ने एकल मुकाबलों में जीत दर्ज की।

ग्रुप ए के मैच में नोस्कोवा ने सेलीन नेफ को 7-6, 4-6, 6-4 से हराया जबकि बौजकोवा ने विक्टोरिया गोलूबिक को 6-4, 6-4 से मात दी। बारबोरा क्रेजिसिकोवा और कतेरीना सिनियाकोवा ने गोलूबिक और जिल टीचमैन की जोड़ी को युगल मैच में 7-6 , 6-2 से हराया।

कलाई की चोट के कारण दुनिया की आठवें नंबर की खिलाड़ी कैरोलिना मुचोवा के हटने के बाद बौजकोवा को चेक गणराज्य की टीम में शामिल किया गया है।

स्विट्जरलैंड की टीम ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता बेलिंडा बेनसिच के बिना खेल रही है। बेनसिच ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि वह गर्भवती हैं।

स्लोवेनिया ने ग्रुप बी में पिछले साल के उपविजेता ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया। काजा जुवान ने अजला टोमलजानोविच को 6-4, 6-1 से और तमारा जिदानसेक ने डारिया सैविले को 6-1, 6-4 से हराया।

किम्बर्ली बिरेल और स्टॉर्म हंटर ने युगल मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए जीत दर्ज की। इस जोड़ी ने   वेरोनिका एर्जावेक और इला नाला मिलिक को 7-5, 6-7, 10-5 से हराया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\