जरुरी जानकारी | चार राज्यों में नौ बहुद्देशीय रेल परिसरों के विकास के लिए बोलियां आमंत्रित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रेलवे की जमीन के विकास एवं मौद्रीकरण से जुड़ी संस्था रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) ने पश्चिम बंगाल, राजस्थान, हरियाणा एवं पंजाब में नौ बहुद्देशीय परिसरों के विकास एवं पट्टे पर देने के लिए बोलियां आमंत्रित की हैं।

कोलकाता, 22 अक्टूबर रेलवे की जमीन के विकास एवं मौद्रीकरण से जुड़ी संस्था रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) ने पश्चिम बंगाल, राजस्थान, हरियाणा एवं पंजाब में नौ बहुद्देशीय परिसरों के विकास एवं पट्टे पर देने के लिए बोलियां आमंत्रित की हैं।

इन सभी बहुद्देशीय परिसरों के तहत कुल मिलाकर 10,009 वर्ग मीटर क्षेत्र का विकास किया जाएगा। इन परिसरों को 45 साल के पट्टे पर दिया जाएगा।

इनमें से पांच परिसरों का विकास पश्चिम बंगाल के झारग्राम, बांकुरा, नादिया और दक्षिण 24 परगना जिलों में किया जाएगा जबकि चार परिसर बाकी तीन राज्यों में विकसित किए जाने हैं। रेलवे प्लेटफॉर्म से थोड़ी ही दूर बनने वाले इन बहुद्देशीय परिसरों में रेल यात्रियों को एक ही छत के नीचे कई तरह की सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

आरएलडीए के उपाध्यक्ष वेद प्रकाश दुदेजा ने कहा कि इन परिसरों में बजट होटल, ठहरने और खानपान के अलावा दुकानें भी उपलब्ध होंगी। इनके भीतर एटीएम, रेस्टोरेंट, किताबों एवं दवाओं की दुकानें भी मिलेंगी।

आरएलडीए ने इसके पहले देश भर में 58 बहुद्देशीय परिसरों को 45 साल के पट्टे पर विभिन्न डेवलपर को सौंपा हुआ है। इनमें से 16 परिसरों ने काम करना शुरू कर दिया है जबकि बाकी परिसर अभी विकास के चरण में हैं।

चालू वित्त वर्ष के लिए आरएलडीए ने रेलवे की 15 जमीनों को पट्टे पर आवंटित किया है जिनसे 1,633 करोड़ रुपये का प्रीमियम मिलने की संभावना है।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू