खेल की खबरें | भाटिया और राय ऑगस्टा मास्टर्स के पहले दिन संयुक्त सातवें स्थान पर

ऑगस्टा, 11 अप्रैल भारतीय मूल के तीन गोल्फरों में से अक्षय भाटिया और आरोन राय ने 89वें ऑगस्टा मास्टर्स के शुरूआती दिन शानदार प्रदर्शन किया जिससे दोनों संयुक्त सातवें स्थान पर बने हुए हैं।

जस्टिन रोज सात अंडर 65 के कार्ड के साथ शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं।

भाटिया, राय और साहित थिगाला पहले दिन के अच्छे प्रदर्शन के बाद कट बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं।

भाटिया और राय ने दो अंडर 70 का कार्ड बनाया जिससे दोनों संयुक्त रूप से सातवें स्थान पर रहे।

थिगाला इवन पार 72 के कार्ड से संयुक्त रूप से 27वें स्थान पर हैं।

शीर्ष 50 और संयुक्त स्थान पर रहने वाले गोल्फर कट हासिल करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)