देश की खबरें | कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 23 अक्टूबर को तेलंगाना पहुंचेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 23 अक्टूबर की सुबह कर्नाटक के रायचूर से तेलंगाना के गुडेबेल्लूर में प्रवेश करेगी।

हैदराबाद, 22 अक्टूबर राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 23 अक्टूबर की सुबह कर्नाटक के रायचूर से तेलंगाना के गुडेबेल्लूर में प्रवेश करेगी।

तेलंगाना में यह पदयात्रा महबूबनगर के गुडेबेल्लूर से शुरू होगी।

कांग्रेस की तेलंगाना इकाई ने कर्नाटक-तेलंगाना सीमा पर इस पदयात्रा के भव्य स्वागत की तैयारी की है।

प्रदेश कांग्रेस द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, गुडेबेल्लूर में सुबह का नाश्ता करने के बाद यात्रा दीवाली के मद्देनजर 23 अक्टूबर की दोपहर से 26 अक्टूबर तक आराम करेगी। इसके बाद यात्रा 27 अक्टूबर की सुबह गुडेबेल्लूर से शुरू होगी और मकटल पहुंचेगी। यात्रा तेलंगाना में 16 दिन तक चलेगी और इस दौरान 19 विधानसभा क्षेत्रों तथा सात संसदीय क्षेत्रों में 375 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इसके बाद यात्रा सात नवंबर को महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी।

विज्ञप्ति के अनुसार, 16 दिन की यात्रा के दौरान दीवाली के लिए तीन दिन और चार नवंबर को एक दिन का सामान्य अवकाश होगा।

यात्रा के दौरान राहुल रोजाना 20-25 किलोमीटर ‘पदयात्रा’ करेंगे, नुक्कड़ बैठकें करेंगे और नेकलेस रोड पर लोगों से मिलेंगे तथा बोईनापल्ली में रात को रुकेंगे।

वह बुद्धिजीवियों, विभिन्न समुदायों के नेताओं, राजनीतिक नेताओं, खेल, व्यापार और सिनेमा जगत के लोगों से मिलेंगे। इनमें से कई लोग राहुल की पदयात्रा का हिस्सा भी बनना चाहते हैं।

कांग्रेस की तेलंगाना इकाई के अनुसार, राज्य में राहुल प्रार्थना घरों, मस्जिदों और मंदिरों में भी जाएंगे। इस दौरान सर्वधर्म प्रार्थना भी की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें