देश की खबरें | भदोही :छोटी बहू से अवैध संबंध रखने पर पत्नी ने ही बड़ी बहू के साथ मिलकर पति की हत्या की
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पुलिस के अनुसार घटना कोइरौना थाना के सीता समाहित स्थल के पास इनार गांव में शनिवार आधी रात को उस वक़्त हुई जब गुलाब यादव (55) अपनी छोटी बहू के साथ कथित तौर पर सो रहा था।

पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने प्रारंभिक जांच के बाद रविवार को बताया कि गुलाब यादव के चार बेटे हैं और सभी मुंबई में रहते हैं,वह अपनी पत्नी डगरी देवी (48) ,बड़ी बहू राधिका और छोटी बहू पूनम (25) के साथ यहां रह रहा था।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: किसानों के समर्थन में आम आदमी पार्टी, कल एक दिन का रखेंगी उपवास.

उन्होंने बताया गुलाब यादव ने अपनी छोटी बहू पूनम से कथित तौर पर अवैध सम्बन्ध बना लिए, जब इसका विरोध उसकी पत्नी और बड़ी बहू ने किया तो गुलाब ने उन दोनों को अपने घर से सौ मीटर दूर स्थित दूसरे घर में रहने को भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक एक सप्ताह पहले पूनम को बड़ी बहू ने मायके भेज दिया जिस पर गुलाब ने बड़ी बहू राधिका की एक आंख फोड़ दी और सिर पर पत्थर से वार कर घायल कर दिया था।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: किसान आंदोलन को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने की बैठक.

उन्होंने बताया कि चार दिन पहले गुलाब, पूनम को वापस घर ले आया।

सिंह ने रविवार को बताया कि बीती रात पूनम ने पुलिस को सूचना दी की उसकी सास डगरी देवी और राधिका दोनों चाकू लेकर मारने आ रही हैं, जब पुलिस पहुंची तो गुलाब यादव की गर्दन कटी हुई मिली जिसके बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने प्रथम दृष्टया जांच के आधार पर बताया कि गुलाब यादव के अवैध सम्बन्ध पूनम से होने की पुष्टि हुई है।

पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बताया सभी से पूछताछ शुरू कर दी गई है और पूछताछ में कई तरह के बयान सामने आने के बाद पूनम ने भी पुलिस को सूचना देने से इंकार किया।

सिंह ने बताया कि हत्या कैसे और किसने की इसकी गहराई से जांच की जा रही है, अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस ने गुलाब के चारों बेटों को सूचना भेजी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)