देश की खबरें | बेंगलुरु भगदड़: उच्च न्यायालय को स्वत: संज्ञान मामले में दस्तावेज मिले, अंग्रेजी अनुवाद मांगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इस भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गयी थी और 50 से अधिक घायल हुए थे।

इस भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गयी थी और 50 से अधिक घायल हुए थे।

जब यह मामला सुनवाई के लिए आया, तो कन्नड़ में लिखे दस्तावेजों को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश वी कामेश्वर राव और न्यायमूर्ति सी एम जोशी की खंडपीठ के समक्ष सीलबंद लिफाफे में पेश किया गया।

राज्य के महाधिवक्ता शशि किरण शेट्टी ने पीठ को आश्वस्त किया कि दो दिनों में इन दस्तावेजों का अंग्रेजी अनुवाद उपलब्ध करा दिया जाएगा।

अदालत ने अनुदित दस्तावेज को भी सीलबंद लिफाफे में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

इसने यह भी निर्देश दिया कि संबंधित हितधारकों के ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह के सभी आधिकारिक पत्राचार कर्नाटक के मुख्य सचिव की हिरासत में रखे जाएंगे।

मामले की अगली सुनवाई 17 जून को होगी।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ऐतिहासिक जीत के जश्न के दौरान हुई भगदड़ में 11 लोगों की जान चली गई थी और 50 से अधिक घायल हुए थे।

इसके बाद उच्च न्यायालय ने पांच जून को इस मामले का स्वत: संज्ञान लिया था।

अदालत ने कर्नाटक सरकार को कारण की जांच करने और निवारक उपाय सुझाने के लिए नोटिस जारी किया था।

शेट्टी ने यह कहते हुए सीलबंद लिफाफे में जवाब दाखिल करने की अनुमति मांगी थी कि इस मामले में जमानत याचिका की सुनवाई भी की जा रही है, ऐसे में सरकार के जवाब के किसी भी बिंदु का इस्तेमाल याचिकाकर्ता द्वारा किया जा सकता है।

अदालत ने शेट्टी को सीलबंद लिफाफे में जवाब दाखिल करने की अनुमति दी थी और रजिस्ट्रार जनरल को इसे अपने कब्जे में रखने को कहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

VD Satheesan Oath Ceremony: आज केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, खरगे, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता समारोह में होंगे शामिल

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड