देश की खबरें | बीबीसी वर्ल्ड सर्विस ने यूट्यूब पर सिद्धू मूसेवाला के जीवन पर आधारित वृत्तचित्र जारी किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ब्रिटिश प्रसारक बीबीसी वर्ल्ड सर्विस ने बुधवार को यूट्यूब पर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के जीवन पर आधारित दो भागों वाला एक वृत्तचित्र जारी किया।

चंडीगढ़, 11 जून ब्रिटिश प्रसारक बीबीसी वर्ल्ड सर्विस ने बुधवार को यूट्यूब पर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के जीवन पर आधारित दो भागों वाला एक वृत्तचित्र जारी किया।

मूसेवाला की 2022 में उनकी कार में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनके पिता इस वृत्तचित्र के प्रसारण‍ पर रोक लगाने के लिए अदालती लड़ाई लड़ रहे हैं।

‘द किलिंग कॉल’ को सिद्धू मूसेवाला के नाम से मशहूर शुद्धदीप सिंह सिद्धू के जन्मदिन के अवसर पर जारी किया गया है।

मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने मंगलवार को पंजाब की मानसा अदालत में एक याचिका दायर कर इस वृत्तचित्र के प्रसारण पर रोक लगाने का अनुरोध किया।

सिविल जज (सीनियर डिवीजन) की अदालत ने मामले की सुनवाई 12 जून तक के लिए स्थगित कर दी।

मूसेवाला के पिता ने अपनी याचिका में दलील दी है कि यह वृत्तचित्र उनके बेटे की हत्या के मामले में चल रहे मुकदमे की सुनवाई को प्रभावित कर सकता है और परिवार की निजता का उल्लंघन करता है।

बलकौर के वकील सतिंदरपाल सिंह ने कहा कि मूसेवाला पर वृत्तचित्र बनाने से पहले उनके परिवार की सहमति नहीं ली गई।

इससे पहले, जब बलकौर को पता चला था कि वृत्तचित्र को 11 जून को जुहू में प्रदर्शित किया जाना है, तो उन्होंने महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और मुंबई के जुहू पुलिस थाने को प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाने के लिए पत्र लिखा था।

मूसेवाला की 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा जिले में उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वह अपने दोस्त और चचेरे भाई के साथ जवाहर के गांव जा रहे थे।

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य गोल्डी बराड़ ने मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। बराड़ फिलहाल कनाडा में है।

बीबीसी का वृत्तचित्र मूसेवाला के शुरुआती जीवन, संगीत जगत में उनकी कामयाबी और उनकी हत्या के पीछे की परिस्थितियों पर केंद्रित है। इसमें मूसेवाला के दोस्तों, पंजाब पुलिस के एक अधिकारी और कुछ पत्रकारों के साक्षात्कार शामिल किए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है