जरुरी जानकारी | बैंक ऑफ बड़ौदा का दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 28 प्रतिशत उछाल के साथ 4,253 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 28 प्रतिशत उछाल के साथ 4,253 करोड़ रुपये हो गया। बैंक ने शनिवार को बताया कि उसे यह लाभ खराब कर्ज में गिरावट आने और ब्याज आय बढ़ने से हुआ है।

नयी दिल्ली, चार नवंबर बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 28 प्रतिशत उछाल के साथ 4,253 करोड़ रुपये हो गया। बैंक ने शनिवार को बताया कि उसे यह लाभ खराब कर्ज में गिरावट आने और ब्याज आय बढ़ने से हुआ है।

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 3,313 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि उसकी कुल आय सितंबर, 2023 तिमाही में बढ़कर 32,033 करोड़ रुपये हो गई, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 23,080 करोड़ रुपये थी।

बैंक की आलोच्य तिमाही में ब्याज आय बढ़कर 27,862 करोड़ रुपये हो गई, जो सितंबर, 2022 तिमाही में 21,254 करोड़ रुपये थी।

सितंबर, 2023 के अंत में बैंक का सकल एनपीए (गैर निष्पादित संपत्तियां) घटकर सकल कर्ज के मुकाबले 3.32 प्रतिशत हो गया, जो पिछले साल सितंबर अंत में 5.31 प्रतिशत था।

शुद्ध एनपीए भी घटकर सितंबर, 2023 तिमाही में 0.76 प्रतिशत रह गया जो पिछले साल समान तिमाही में 1.16 प्रतिशत था।

बैंक का फंसे कर्ज और आकस्मिक व्यय के लिए प्रावधान समीक्षाधीन तिमाही में बढ़कर 2,161 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल समान तिमाही में 1,627 करोड़ रुपये था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार