खेल की खबरें | बैसोया ने प्लेऑफ में माने को हराकर जीता इंडोरामा वेंचर्स ओपन गोल्फ चैंपियनशिप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के सचिन बैसोया ने शनिवार को यहां इंडोरामा वेंचर्स ओपन गोल्फ चैंपियनशिप में दिन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए चार अंडर 68 का कार्ड खेला और प्लेऑफ में पुणे के उदयन माने को पछाड़कर यादगार जीत दर्ज की।

अहमदाबाद, 12 अहमदाबाद दिल्ली के सचिन बैसोया ने शनिवार को यहां इंडोरामा वेंचर्स ओपन गोल्फ चैंपियनशिप में दिन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए चार अंडर 68 का कार्ड खेला और प्लेऑफ में पुणे के उदयन माने को पछाड़कर यादगार जीत दर्ज की।

 बैसोया (68-71-70-68) ने पहले अपने पिता की खराब सेहत के कारण इस सप्ताह के आयोजन में नहीं खेलने का फैसला किया था लेकिन उन्होंने इसमें भाग लेने के बाद आखिरी दिन शानदार खेल दिखाया।

वह तीसरे दौर के बाद शीर्ष पर काबिज माने से सात शॉट पीछे संयुक्त पांचवें पायदान पर थे। 34 माने आखिरी दौर में 75 का खराब कार्ड खेला जिससे उनका और बैसोया का कुल स्कोर एक समान 11 अंडर 277 हो गया।

 प्लेऑफ होल (पार-4 18वें) में 29 साल के बैसोया ने बेहतर प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम किया।

बेसोया को इस जीत से 30 लाख रुपये का चेक मिला, जिससे वह पीजीटीआई ऑर्डर ऑफ मेरिट में 11वें स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंच गए।

बेंगलुरु के खलिन जोशी ने 74 का कार्ड खेला और 10 अंडर 278 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहे। फरीदाबाद के अभिनव लोहान ने चौथे दिन 72 का स्कोर बनाकर नौ अंडर 279 के स्कोर के साथ चौथा स्थान हासिल किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू