कराची, 11 दिसंबर पूर्व पाकिस्तानी कप्तान राशिद लतीफ ने बाबर आजम की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह धीरे धीरे ‘कप्तान’ से भारतीय समकक्ष विराट कोहली की तरह एक ‘नेतृत्वकर्ता’ बनने की ओर बढ़ रहा है।
राशिद का मानना है कि अगर बाबर क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में लंबे समय तक कप्तान के तौर पर बरकरार रहना चाहता है तो उन्हें कोहली से सीखना होगा कि उन्होंने अपनी कप्तानी की जिम्मेदारियों को किस तरह से निभाया है।
यह भी पढ़े | Ind vs Aus Test Series: भारत के ये 3 खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा बार शून्य पर हुए हैं आउट.
राशिद ने पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि बाबर को महज टीम का कप्तान बनने के बजाय विराट जैसा नेतृत्वकर्ता बनना है। ’’
उन्होंने कहा, ‘‘विराट एक नेतृत्वकर्ता बन गया है और क्रिकेट व खेलों में जब आपको कप्तान बनाया जाता है तो आपको नेतृत्व करने वाला बनना होता है। ’’
लतीफ ने कहा, ‘‘और इससे मेरा मतलब है कि आपको मैदान के अंदर और बाहर सम्मान हासिल करने वाला बनना होता है। आपको अपने खिलाड़ियों के लिये खड़ा होना होता है और आपको कड़े फैसले लेने होते हैं। ’’
उन्होंने कहा, ‘‘आज आप विराट को देखिये, वह पूर्ण नेतृत्वकर्ता है और बतौर बल्लेबाज उसके कद ने भी इसमें उसकी काफी मदद की है। लेकिन आप भारतीय टीम के रवैये में इसे देख सकते हो और उनके चयन में, विराट की हर चीज में राय होती है। ’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY