देश की खबरें | टिड्डियों के हमले को लेकर दिल्ली में चलाया गया जागरूकता अभियान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के विकास मंत्री गोपाल राय के निर्देशों पर अमल करते हुए अधिकारियों ने टिड्डियों के संभावित हमले के प्रति किसानों को जागरूक करने के लिए शुक्रवार को एक अभियान चलाया।

जियो

नयी दिल्ली, 29 मई दिल्ली के विकास मंत्री गोपाल राय के निर्देशों पर अमल करते हुए अधिकारियों ने टिड्डियों के संभावित हमले के प्रति किसानों को जागरूक करने के लिए शुक्रवार को एक अभियान चलाया।

अधिकारियों ने कहा कि विकास विभाग की कृषि इकाई ने कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारियों के सहयोग से उत्तरी दिल्ली के दरयापुर गांव में एक प्रशिक्षण और प्रदर्शन शिविर का आयोजन किया।

यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल में 1 जून से खुलेंगे सभी पूजा स्थल, 10 से अधिक लोगों के जमा होने पर रहेगी पाबंदी.

दिल्ली सरकार ने संबंधित अधिकारियों को फसलों और सब्जियों के खेत में कीटनाशक का छिड़काव करने का आदेश बृहस्पतिवार को दिया था।

राय ने कहा था कि इस विषय पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

यह भी पढ़े | देश की खबरें | अमित शाह ने मोदी से की मुलाकात, लॉकडाउन को लेकर मुख्यमंत्रियों के विचारों से अवगत कराया.

कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक ए पी सैनी ने बुधवार को जारी एक परामर्श में अधिकारियों से कहा था कि टिड्डियों के हमले से राष्ट्रीय राजधानी को बचाने के लिए जनता और किसानों के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाना चाहिए।

टिड्डियों के हमले से नर्सरी के पौधों को बचाने के लिए दिल्ली का वन विभाग उन्हें पॉलीथिन से ढकने पर विचार कर रहा है।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक ईश्वर सिंह ने कहा, “पेड़ों को ढकना संभव नहीं है। हम कम से कम नर्सरी के पौधों को ढक देंगे।”

उन्होंने कहा, “पौधों को पॉलीथिन से ढकना भी पूरी तरह ठीक नहीं है और गर्मी में इसका उल्टा प्रभाव देखने को मिल सकता है। इसलिए हम यह तभी करेंगे जब दिल्ली में टिड्डियों के हमले की पुख्ता जानकारी होगी।”

सिंह ने कहा कि दिल्ली की 14 सरकारी नर्सरियों में 14 लाख पौधे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\