नयी दिल्ली, 29 मई दिल्ली के विकास मंत्री गोपाल राय के निर्देशों पर अमल करते हुए अधिकारियों ने टिड्डियों के संभावित हमले के प्रति किसानों को जागरूक करने के लिए शुक्रवार को एक अभियान चलाया।
अधिकारियों ने कहा कि विकास विभाग की कृषि इकाई ने कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारियों के सहयोग से उत्तरी दिल्ली के दरयापुर गांव में एक प्रशिक्षण और प्रदर्शन शिविर का आयोजन किया।
यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल में 1 जून से खुलेंगे सभी पूजा स्थल, 10 से अधिक लोगों के जमा होने पर रहेगी पाबंदी.
दिल्ली सरकार ने संबंधित अधिकारियों को फसलों और सब्जियों के खेत में कीटनाशक का छिड़काव करने का आदेश बृहस्पतिवार को दिया था।
राय ने कहा था कि इस विषय पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
यह भी पढ़े | देश की खबरें | अमित शाह ने मोदी से की मुलाकात, लॉकडाउन को लेकर मुख्यमंत्रियों के विचारों से अवगत कराया.
कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक ए पी सैनी ने बुधवार को जारी एक परामर्श में अधिकारियों से कहा था कि टिड्डियों के हमले से राष्ट्रीय राजधानी को बचाने के लिए जनता और किसानों के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाना चाहिए।
टिड्डियों के हमले से नर्सरी के पौधों को बचाने के लिए दिल्ली का वन विभाग उन्हें पॉलीथिन से ढकने पर विचार कर रहा है।
प्रधान मुख्य वन संरक्षक ईश्वर सिंह ने कहा, “पेड़ों को ढकना संभव नहीं है। हम कम से कम नर्सरी के पौधों को ढक देंगे।”
उन्होंने कहा, “पौधों को पॉलीथिन से ढकना भी पूरी तरह ठीक नहीं है और गर्मी में इसका उल्टा प्रभाव देखने को मिल सकता है। इसलिए हम यह तभी करेंगे जब दिल्ली में टिड्डियों के हमले की पुख्ता जानकारी होगी।”
सिंह ने कहा कि दिल्ली की 14 सरकारी नर्सरियों में 14 लाख पौधे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY