देश की खबरें | ज्योतिषी बेजान दारूवाला का निधन, रुपाणी ने जताया शोक
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रख्यात ज्योतिषी बेजान दारूवाला का यहां एक निजी अस्पताल में शुक्रवार शाम को निधन हो गया।
अहमदाबाद, 29 मई प्रख्यात ज्योतिषी बेजान दारूवाला का यहां एक निजी अस्पताल में शुक्रवार शाम को निधन हो गया।
उनके परिवार ने यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े | राजस्थान: बीजेपी के वरिष्ठ नेता भंवरलाल शर्मा का निधन,95 साल की उम्र ले ली अंतिम सांस.
दारूवाला नब्बे वर्ष के थे।
आशंका जताई जा रही थी कि कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद दारूवाला को कुछ दिन पहले यहां अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, हालांकि उनके पुत्र नस्तूर ने इसका खंडन करते हुए कहा कि उनके पिता का केवल निमोनिया का इलाज चल रहा था।
यह भी पढ़े | कोरोना से पुणे में 24 घंटे में 302 नए मामले दर्ज, 11 की मौत: 29 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने दारूवाला के निधन पर शोक प्रकट किया है।
रुपाणी ने ट्वीट किया, “प्रख्यात ज्योतिषी श्री बेजान दारूवाला के निधन से दुख हुआ। उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।”
वरिष्ठ कांग्रेस नेता अर्जुन मोढवाडिया ने अपने ट्वीट में कहा कि ‘कोविड-19 के कारण’ दारूवाला का निधन हुआ।
उन्होंने ट्वीट किया, “कोविड-19 के कारण प्रख्यात ज्योतिषी श्री बेजान दारूवाला जी के निधन से दुख हुआ। भारत के ज्योतिष जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।”
पारसी परिवार में जन्म लेने के बावजूद दारूवाला भगवान गणेश के भक्त थे।
एक बार उन्होंने कहा था कि भगवान गणेश ने उन्हें सिखाया था कि “ज्योतिष और जीवन में समय ही सब कुछ है।”
दारूवाला ने कहा था, “समय से मेरा तात्पर्य सही समय और स्थान पर सही व्यक्ति का होना है।”
दारूवाला ने कई अखबारों और पत्रिकाओं के लिए लिखा और टेलीविजन पर भी ज्योतिषीय गणना की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)