देश की खबरें | असम के राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने लोगों को दीपावली और काली पूजा की शुभकामनाएं दीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के राज्यपाल जगदीश मुखी और मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा ने रविवार को लोगों को काली पूजा और दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

गुवाहाटी, 23 अक्टूबर असम के राज्यपाल जगदीश मुखी और मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा ने रविवार को लोगों को काली पूजा और दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

राज्यपाल ने एक संदेश में कहा कि वह कामना करते हैं कि देवी काली का दिव्य आशीर्वाद राज्य के लोगों के लिए खुशी और समृद्धि लाए।

राज्यपाल जगदीश मुखी ने कहा, " दीपावली प्रकाश का त्योहार है और बुराई पर धर्म की जीत का प्रतीक है। दीपों का यह पर्व हमारे बीच एकता, मैत्री और भाईचारे के बंधन को मजबूत करने तथा हमारे राज्य के सभी अंधकारों को दूर करने के लिए शांति, आनंद और समृद्धि का अग्रदूत हो।"

राज्यपाल ने लोगों से असम को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने और प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने के लिए मिलकर काम करने का भी आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने काली पूजा और दीपावली के पावन अवसर पर असम के लोगों और राज्य से बाहर रहने वालों को हार्दिक बधाई दी।

सरमा ने कहा, "यह त्योहार समृद्धि, संपन्नता और सौभाग्य लाए। मैं इस अवसर पर लोगों से हमारे पर्यावरण की रक्षा करने और त्योहार मनाने का संकल्प लेने का आह्वान करता हूं।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now