जरुरी जानकारी | अश्विन शेठ ग्रुप की रियल एस्टेट कारोबार के विस्तार के लिए 5,000 करोड़ रुपये के निवेश की योजना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रियल एस्टेट कंपनी अश्विन शेठ ग्रुप ने अपने कारोबार के विस्तार के लिए करीब 5,000 करोड़ रुपये के निवेश की मंगलवार को घोषणा की।

मुंबई, नौ जुलाई रियल एस्टेट कंपनी अश्विन शेठ ग्रुप ने अपने कारोबार के विस्तार के लिए करीब 5,000 करोड़ रुपये के निवेश की मंगलवार को घोषणा की।

कंपनी ने कहा कि वह अगले 18-24 महीने में अपना पहला आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) भी लाएगी।

मुंबई स्थित कंपनी ने कहा कि उसने पिछले वित्त वर्ष 2023-24 में करीब 1,500 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग हासिल की है, जो वित्त वर्ष 2022-23 से तीन गुना अधिक है।

कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अश्विन शेठ ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘ हम चालू वित्त वर्ष 2024-25 में अपनी बिक्री बुकिंग को दोगुना करके 3,000 करोड़ रुपये करने का लक्ष्य बना रहे हैं।’’

शेठ ने कहा, ‘‘ हम अगले 18-24 महीने में आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की भी योजना बना रहे हैं।’’

अश्विन शेठ ग्रुप वेयरहाउसिंग जैसे अन्य क्षेत्रों में भी प्रवेश करेगा।

इसकी स्थापना 1986 में की गई थी। इसने भारत और दुबई में 80 से अधिक लक्जरी परियोजनाएं विकसित की हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वृंदावन दौरा: संत प्रेमानंद महाराज से करेंगी मुलाकात, राम मंदिर में 'श्री राम यंत्र' की स्थापना के बाद अब मथुरा में भक्तिमय कार्यक्रम

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Auckland Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Preview: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\