जरुरी जानकारी | अरुण सिंघल एफएसएसएआई के प्रमुख, एस. गोपालकृष्णन प्रधानमंत्री कार्यालय में अतिरिक्त सचिव नियुक्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वरिष्ठ नौकरशाह अरुण सिंघल को खाद्य क्षेत्र नियामक भारतीय खाद्य संरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को वरिष्ठ नौकरशाही के स्तर पर कई अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया।

नयी दिल्ली, 29 मई वरिष्ठ नौकरशाह अरुण सिंघल को खाद्य क्षेत्र नियामक भारतीय खाद्य संरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को वरिष्ठ नौकरशाही के स्तर पर कई अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया।

सिंघल 1987 बैच के उत्तर प्रदेश काडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं। वर्तमान में वह स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग में विशेष सचिव हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के चलते हरियाणा ने सील किए सभी बॉर्डर, दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर लगा लोगों का जमावड़ा- देखें तस्वीरें.

कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के मुताबिक इसी के साथ सरकार ने 1991 बैच के तमिलनाडु काडर के आईएएस अधिकारी एस. गोपालकृष्णन को प्रधानमंत्री कार्यालय में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया है। वर्तमान में वह इलेक्ट्रोनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव हैं।

हाल में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के महानिदेशक बनाए गए राजेंद्र कुमार को गोपालकृष्णन के स्थान पर सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव बनाया गया है।

यह भी पढ़े | बिहार: बक्सर के क्वारंटीन सेंटर में युवक की खुराक जानकार सभी दंग, खाता है 40 रोटियां, 10 प्लेट चावल.

बिहार काडर के आईएएस अधिकारी सी. श्रीधर को प्रधानमंत्री कार्यालय में संयुक्त सचिव बनाया गया है। वर्तमान में वह मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादेमी के उप निदेशक हैं।

कैबिनेट सचिवालय में निदेशक मीरा मोहंती को इसी पद प्रधानमंत्री कार्यालय भेज दिया गया है। वहीं कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय में उप सचिव स्मिता सारंगी को इसी पद पर कैबिनेट सचिवालय स्थानांतरित कर दिया गया है।

रक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव और अतिरिक्त वित्तीय सलाहकार सुबीर मलिक को मंत्रालय में ही अतिरिक्त सचिव बनाया गया है।

केंद्र सरकार ने इस फेरबदल में विभिन्न विभागों में 16 संयुक्त सचिवों की नियुक्ति की है।

मनीष तिवारी अब गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव, अलकनंदा दयाल कृषि, सहकारिता और किसान कल्याण मंत्रालय में संयुक्त सचिव, पल्लवी अग्रवाल राष्ट्रीय धरोहर प्राधिकरण में सदस्य सचिव और सुरेंद्र प्रसाद यादव रक्षा उत्पादन विभाग में संयुक्त सचिव होंगे।

वरिष्ठ नौकरशाह घनश्याम प्रसाद विद्युत मंत्रालय में संयुक्त सचिव, हिमाबिंदु मुदुमबाई राजस्व विभाग में संयुक्त सचिव, वी. राधा उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग में संयुक्त सचिव और अतीश कुमार सिंह सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्रालय में संयुक्म सचिव होंगे।

विजय कुमार सिंह को आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के तहत दिल्ली विकास प्राधिकरण में वित्त सदस्य नियुक्त किया गया है।

अनुपमा मिश्रा को नीति आयोग में विकास निगरानी और आकलन कार्यालय (डेमो) में संयुक्त सचिव, विनोद कोटवाल को राष्ट्रीय दवा मूल्य प्राधिकरण (एनपीपीए) का सदस्य सचिव और विपिन कुमार को स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है।

सुनील कुमार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में संयुक्त सचिव, आर. जया आदिवासी मामलों के मंत्रालय में संयुक्त सचिव और रूप ऋषि मुंबई के वस्त्रायुक्त होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Score Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Live Toss And Scorecard: पललेकेले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\