देश की खबरें | क्रिप्टोकरंसी धोखाधड़ी की करीब 300 शिकायतें मिली हैं, किसी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा : अग्निहोत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को कहा कि करोड़ों रुपये के क्रिप्टोकरंसी पोंजी घोटाले को लेकर पूरे राज्य से करीब 300 शिकायतें मिली हैं।

शिमला, चार नवंबर हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को कहा कि करोड़ों रुपये के क्रिप्टोकरंसी पोंजी घोटाले को लेकर पूरे राज्य से करीब 300 शिकायतें मिली हैं।

उन्होंने यह टिप्पणी राज्य में 2018 से कथित तौर पर शुरू धोखाधड़ी के संदर्भ में की।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, कम समय में उच्च लाभांश देने का वादा कर लोगों से धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की समीक्षा के लिए शुक्रवार को अग्निहोत्री की अध्यक्षता में बैठक हुई।

अग्निहोत्री ने कहा कि लोगों को पोंजी योजना या क्रिप्टोकरंसी धोखाधड़ी जैसी जालजासी में फंसने से बचना चाहिए।

शनिवार को जारी बयान के मुताबिक, अग्निहोत्री ने कहा, ‘‘मैं देख रहा हूं कि क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी के सरगना द्वारा लोगों को धोखा देने के संबंध में राज्य के विभिन्न जिलों से शिकायतें आ रही हैं।’’

उन्होंने बताया कि पुलिस को अबतक 300 से अधिक शिकायतें मिली हैं।

अग्निहोत्री ने बताया कि मामले में अबतक मंडी से 10 और ऊना से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि मंडी जिले के सरकाघाट निवासी सरगना सुभाष शर्मा फरार है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार