विदेश की खबरें | पाकिस्तान में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सैन्य अधिकारी और तीन सैनिकों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. खैबर पख्तूनख्वा के खैबर जिले के तिराह इलाके में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान पाकिस्तानी सेना का एक अधिकारी और तीन सैनिक मारे गए।
पेशावर, छह नवंबर खैबर पख्तूनख्वा के खैबर जिले के तिराह इलाके में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान पाकिस्तानी सेना का एक अधिकारी और तीन सैनिक मारे गए।
पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा ‘अंतर सेवा जनसंपर्क’ (आईएसपीआर) ने एक बयान में बताया कि लेफ्टिनेंट कर्नल मोहम्मद हसन हैदर और तीन सैनिक खुफिया जानकारी पर आधारित अभियान के दौरान मारे गए।
बयान में कहा गया है कि अभियान के दौरान लेफ्टिनेंट कर्नल हैदर के नेतृत्व में पाकिस्तानी सेना के जवानों ने प्रभावी ढंग से आतंकवादियों को घेर लिया।
बयान में कहा गया है कि अभियान के तहत तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया जबकि तीन अन्य जख्मी हो गए।
बयान के मुताबिक, क्षेत्र में तलाश अभियान चलाया जा रहा है ताकि कोई और आतंकवादी मिलने पर उसे खत्म किया जा सके।
अंतरिम प्रधानमंत्री अनवार उल-हक काकड़ ने सेना के अधिकारी और तीन सैनिकों के मारे जाने पर गहरा दुख व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि आतंकवाद को मुल्क से पूरी तरह से खत्म करने तक दहशतगर्दी के खिलाफ युद्ध जारी रहेगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)