देश की खबरें | आतंकी हमले के बारे में जानकारी देने वालों को दस-दस लाख रुपये के इनाम की घोषणा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को घाटी में आतंकवादियों द्वारा हाल ही में किए गए तीन लक्षित हमलों के बारे में जानकारी देने वाले को 10-10 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है । इन हमलों में एक पुलिसकर्मी और एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई थी।

श्रीनगर, सात नवंबर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को घाटी में आतंकवादियों द्वारा हाल ही में किए गए तीन लक्षित हमलों के बारे में जानकारी देने वाले को 10-10 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है । इन हमलों में एक पुलिसकर्मी और एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई थी।

पुलिस ने एक सार्वजनिक नोटिस में 30 अक्टूबर से लगातार तीन दिनों तक हुए आतंकवादी हमलों के बारे में विश्वसनीय जानकारी देने वाले प्रत्येक को 10 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की ।

एक हमले में पुलिस इंस्पेक्टर मसरूर अली वानी उस समय गंभीर रूप से घायल हो गए थे जब एक आतंकवादी ने उन पर गोली चला दी थी। । घटना के समय वह यहां ईदगाह के मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे।

अगले दिन पुलवामा के ट्रुमची नौपोरा इलाके में एक प्रवासी मजदूर मुकेश कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई । इसके एक दिन बाद, बारामूला के वेलू क्रालपोरा इलाके में हेड कांस्टेबल गुलाम मोहम्मद की उनके आवास के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई।

पुलिस ने नोटिस में कहा, ‘‘हमलावर या उसके सहयोगियों या हमलावर के मददगारों या आश्रयदाताओं के बारे में जानकारी एसएसपी बारामूला, एसएसपी श्रीनगर या एसएसपी पुलवामा सहित आपके भरोसेमंद किसी भी पुलिस अधिकारी के साथ साझा की जा सकती है।’’

पुलिस ने कहा कि जानकारी सीधे जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक आर आर स्वैन को उनके मेल आईडी पर ई-मेल भी की जा सकती है।

नोटिस में कहा गया है कि विश्वसनीय जानकारी प्रदान करने वाले व्यक्तियों की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और सूचना देने वाले को कानूनी एवं सुरक्षा कवर प्रदान किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान