जरुरी जानकारी | आनंद राठी वेल्थ का शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में 30 प्रतिशत बढ़कर 73.7 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वित्तीय सेवाएं देने वाली कंपनी आनंद राठी वेल्थ लि. का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में 30 प्रतिशत बढ़कर 73.7 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से आय बढ़ने से कंपनी का लाभ बढ़ा है।

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल वित्तीय सेवाएं देने वाली कंपनी आनंद राठी वेल्थ लि. का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में 30 प्रतिशत बढ़कर 73.7 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से आय बढ़ने से कंपनी का लाभ बढ़ा है।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि एक साल पहले 2023-24 की जनवरी-मार्च तिमाही में 56.9 करोड़ रुपये था।

आनंद राठी वेल्थ की आय मार्च 2025 को समाप्त तिमाही में 22 प्रतिशत बढ़कर 241.4 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 2023-24 की इसी तिमाही में 197.2 करोड़ रुपये थी।

पूरे वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 33 प्रतिशत बढ़कर 300.8 करोड़ रुपये रहा जो वित्त वर्ष 2023-24 में 225.8 करोड़ रुपये था।

आलोच्य वित्त वर्ष में कंपनी की आय 30 प्रतिशत बढ़कर 980.7 करोड़ रुपये रही जो वित्त वर्ष 2023-24 में 752 करोड़ रुपये थी।

कंपनी की प्रबंधन-अधीन परिसंपत्ति मार्च, 2025 के अंत में 30 प्रतिशत बढ़कर 77,103 करोड़ रुपये पहुंच गयी।

कंपनी के निदेशक मंडल ने 2024-25 के लिए सात रुपये प्रति शेयर के अंतिम लाभांश देने की सिफारिश की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now