एजेंसी न्यूज
झारखंड में 21 और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित मिले, कुल संक्रमितों की संख्या 103 हुई
Bhashaराज्य में इस वायरस से अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है जबकि बोकारो में इस महामारी से संक्रमित चार लोगों तथा धनबाद के दो लोगों के ठीक होने के बाद राज्य में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 14 हो गई है।
दिल्ली हिंसा: अदालत ने पुलिसकर्मी पर बंदूक तानने वाले व्यक्ति की जमानत याचिका पर पुलिस से जवाब मांगा
Bhashaपठान ने इस आधार पर जमानत दिये जाने का आग्रह किया है कि जेलों में कैदियों की अधिक संख्या है जिससे उसके कोरोना वायरस की चपेट में आने का खतरा है।
तमिलनाडु सरकार ने अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि पर रोक लगाई
Bhashaराज्य सरकार ने केंद्र सरकार द्वारा हाल में जारी आदेश को रेखांकित किया जिसमें एक जनवरी 2020 से कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई भत्ते (डीए) की अतिरिक्त किस्त का भुगतान नहीं करने की जानकारी दी गई थी। तमिलनाडु सरकार ने सरकारी आदेश में कहा कि राज्य ने भी अपने कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और परिवारिक पेंशन भोगियों के लिए केंद्र के फैसले के अनुरूप महंगाई भत्ता देने का निर्णय किया है।
प्रयागराज में लॉकडाउन में फंसे प्रतियोगी छात्र-छात्राओं को उनके गृह जनपद पहुंचाएगी सरकार
Bhashaजिला प्रशासन द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में प्रयागराज के जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने बताया कि प्रथम चरण में सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, फतेहपुर और चित्रकूट जिले के छात्र-छात्राओं को बसों के माध्यम से भेजा जाएगा।
जांच किट से जुड़ी ‘मुनाफाखोरी और कालाबाजारी’ की तत्काल जांच और कार्रवाई हो: कांग्रेस
Bhashaपार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘अनुचित मुनाफा’ कमाने वालों पर कार्रवाई करनी चाहिए।
बिहार: दुकानों पर भगवा झंडा लगाने पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Bhashaलहरी थाना प्रभारी वीरेंद्र यादव ने बताया कि इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई और पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है. बिहार शरीफ प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव रंजन ने 20 अप्रैल को लहरी थाना में बजरंगदल के दो स्थानीय सदस्यों कुंदन कुमार और धीरज कुमार तथा पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी. कुंदन नालंदा बजरंग दल के सुरक्षा प्रमुख हैं जबकि धीरज कुमार पहले बजरंग दल के जिला समन्वयक थे और अभी नालंदा जिले के भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष हैं.
उप्र में कोरोना संक्रमण के 113 नये मामले, आंकड़ा 1986 पहुंचा
Bhashaस्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव डॉ. विकासेंदु अग्रवाल द्वारा सोमवार शाम जारी बयान में कहा गया, ''सोमवार को 113 नये कोरोना संक्रमित मामले प्रकाश में आयें इस तरह प्रदेश के 60 जिलों में संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़कर 1986 हो गयी है।”
कोरोना वायरस प्रसार के लिए चीन को जवाबदेह ठहराने की जरूरत: अमेरिका
Bhashaअधिकारी ने साथ ही चीन पर यह आरोप भी लगाया कि वह निम्न गुणवत्ता के एंटीबॉडी जांच किट का निर्यात करके इस स्थिति से लाभ अर्जित कर रहा है।
कोविड-19 से 57 वर्षीय व्यक्ति की मौत, रोगी ने आत्महत्या की : कर्नाटक में मृतकों की संख्या 20 हुई
Bhashaकोविड-19 से पीड़ित 50 वर्षीय एक व्यक्ति ने यहां के एक अस्पताल में कथित रूप से आत्महत्या कर ली जिसे स्वास्थ्य विभाग ने ‘‘गैर- कोविड कारण से हुई मौत’’ की श्रेणी में रखा।
महिला फिजियोथेरेपिस्ट ने की आत्महत्या
Bhashaउन्होंने बताया कि मृतका डाक्टर प्रियंका प्रियदर्शिनी अविवाहित थीं और अपने परिवार के साथ ही छह सालों से भागलपुर के तिलकामांझी थाना अंतर्गत लालबाग कॉलोनी में किराये के एक मकान में रह रही थीं।
दाखिला, परीक्षाओं के बारे में चर्चा के लिए यूजीसी ने बैठक बुलायी
Bhashaयूजीसी के अधिकारियों ने कोरोना वायरस महामारी के कारण देश में जारी लॉकडाउन के मद्देनजर अकादमिक नुकसान और ऑनलाइन शिक्षा के मुद्दों को देखने के लिए गठित दो पैनलों द्वारा की गई सिफारिशों पर विचार-विमर्श किया।
प्रधानमंत्री के साथ बैठक के बाद मुख्यमंत्रियों की राय
Bhashaओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कोविड-19 के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लागू किये गए लॉकडाउन की वजह देशभर में फंसे लाखों लोगों की सुचारू आवाजाही के लिए राष्ट्रीय मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार की जाने की अपील की।
ईरान में कोविड-19 से 96 मरीजों की मौत, लेकिन संक्रमण के मामलों में कमी
Bhashaवहीं, कोरोना वायरस संक्रमण के 991 पुष्ट मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 91,472 हो गई।
एएनएमआई ने सरकार से फ्रेंकलिन टेम्पलटॉन का नियंत्रण अपने हाथ में लेने की मांग की
Bhashaएसोसिएशन ने फ्रेंकलिन टेम्पलटॉन की छह बांड निवेश योजनाओं से धन निकासी का रास्ता बंद करने के फैसले के मद्देनजर निवेशकों के बचाव के लिये जरूरी कदम उठाने का आग्रह करते हुये सरकार और पूंजी बाजार नियामक सेबी से एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति बनाने को कहा है किया है। उसका कहाना है कि ऐसी इस सम्पत्ति प्रबंध कंपनी का नियंतण अपने हाथ में ले और उसके निवेश संबंधी निर्णयों की जांच करे।
पाकिस्तान ने ‘संघर्ष विराम उल्लंघन’ को लेकर भारतीय राजनयिक को तलब किया
Bhashaपाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के अनुसार, महानिदेशक (दक्षिण एशिया एवं दक्षेस) जाहिद हफीज चौधरी ने सोमवार को उच्चायोग के प्रभारी गौरव अहलूवालिया को तलब किया और उनके सामने जानड्रोट और कुइरत्ता सेक्टरों में भारतीय सैनिकों द्वारा किये गये कथित संघर्ष विराम उल्लंघन को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया।
कोरोना : स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा के लिए विशेष उपकरण तैयार किया
Bhashaआईआईटी रोपड़ ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।
लॉकडाउन के दौरान भारतीय वायु सेना ने पहुंचाई छह सौ टन चिकित्सा सामग्री
Bhashaरक्षा मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।
गुजरात में कोविड-19 के 247 नये मामले, 11 और लोगों की मौत
Bhashaगुजरात की प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) जयंती रवि ने बताया कि अकेले अहमदाबाद में 197 नये मामले सामने आए हैं जिससे शहर में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,378 तक पहुंच गई है।
नयी भर्ती पर एक साल की रोक के लिये सुरजेवाला ने खट्टर पर बोला हमला
Bhashaकांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुरजेवाला ने संवाददाताओं को बताया, 'मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने एक तुगलकी फरमान जारी कर दिया है कि हरियाणा के युवाओं को एक साल तक नौकरी नहीं मिलेगी ।'
झारखंड में 16 और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित मिले, कुल संक्रमितों की संख्या 98 हुई
Bhashaराज्य में इस वायरस से अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है जबकि बोकारो में इस महामारी से संक्रमित चार लोगों तथा धनबाद के दो लोगों के ठीक होने के बाद राज्य में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 14 हो गई है।