देश की खबरें | अमित शाह लखनऊ में सिपाही भर्ती के नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरण समारोह में शामिल होंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह रविवार को लखनऊ आयेंगे और 60,244 सिपाही पुलिस भर्ती के नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरण समारोह में शामिल होंगे। शनिवार को यहां जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी।

लखनऊ, 14 जून केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह रविवार को लखनऊ आयेंगे और 60,244 सिपाही पुलिस भर्ती के नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरण समारोह में शामिल होंगे। शनिवार को यहां जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी।

उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज शाम कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके पहले शीर्ष अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम का निरीक्षण किया।

बयान के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार रविवार को पुलिस विभाग की सबसे बड़ी (60,244) आरक्षी (सिपाही) नागरिक पुलिस सीधी भर्ती का नियुक्ति पत्र वितरित करेगी। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। राज्य सरकार द्वारा राजधानी के डिफेंस एक्सपो मैदान में ऐतिहासिक भव्य समारोह में अमित शाह आरक्षी पुलिस नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।

बयान में कहा गया है कि डिफेंस एक्सपो मैदान में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम दोपहर 12 बजे शुरू होगा। इसमें वह सभी अभ्यर्थी शामिल होंगे, जिन्होंने हाल ही में उप्र पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।

बयान में दावा किया गया है कि योगी सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के इतिहास में पहली बार पुलिस विभाग में इतने बड़े पैमाने पर आरक्षी (सिपाही) भर्ती परीक्षा को सकुशल संपन्न कराया गया।

आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती-2023 के तहत 48,196 पुरुष और 12,048 महिला अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। यह प्रक्रिया उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा संचालित की गई। इस परीक्षा के लिए कुल 48.17 लाख आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 15.49 लाख महिलाएं थीं। इतने विशाल स्तर पर परीक्षा आयोजित करना शासन और भर्ती बोर्ड दोनों के लिए एक बड़ी चुनौती थी, जिसे अत्याधुनिक तकनीक और सख्त निगरानी से सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now