जरुरी जानकारी | अमेरिका में विरोध प्रदर्शनों के बीच इंदिरा नूई ने कहा- हम सभी को अपनी भूमिका निभानी हैं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिका में विरोध प्रदर्शनों और हिंसा के बीच भारतीय मूल की अमेरिकी और पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंद्रा नूई ने कहा है इस तकलीफ और प्रणालीगत नस्लवाद की पहचान करने की जिम्मेदारी सभी की है।

वाशिंगटन, दो जून अमेरिका में विरोध प्रदर्शनों और हिंसा के बीच भारतीय मूल की अमेरिकी और पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंद्रा नूई ने कहा है इस तकलीफ और प्रणालीगत नस्लवाद की पहचान करने की जिम्मेदारी सभी की है।

नुई ने ट्विटर पर पोस्ट किए एक बयान में कहा, ‘‘बीते सप्ताह हमने लाखों अमेरिकियों को जॉर्ज फ्लॉयड, ब्रेओन्ना टेलर और अहमदू अरबेरी की दुखद मृत्यु के जवाब में देश भर में विरोध प्रदर्शनों के दौरान अपना दर्द मुखर करते देखा।’’ उन्होंने इस ट्वीट के साथ हैशटैग ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ यानी काले लोगों के जीवन का महत्व है, भी लिखा।

यह भी पढ़े | Mann Ki Baat Highlights: पीएम मोदी ने कहा, अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा खुला, अब ज्यादा सावधानी की जरूरत.

अमेरिका में अफ्रीकी-अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड की हिरासत में मौत के खिलाफ हिंसक प्रदर्शनों की आग अमेरिका के 140 शहरों तक पहुंच गई है, जिसे देश में पिछले कई दशकों में सबसे खराब नागरिक अशांति माना जा रहा है।

वहीं हिंसा रोक पाने में अधिकारियों के विफल रहने के बाद न्यूयॉर्क सिटी में सोमवार देर रात कर्फ्यू लगा दिया गया। देश के अन्य शहरों की तरह न्यूयॉर्क में भी रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू रहेगा।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के चलते हरियाणा ने सील किए सभी बॉर्डर, दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर लगा लोगों का जमावड़ा- देखें तस्वीरें.

नूई ने कहा, ‘‘हम सभी की जिम्मेदारी है कि इस दर्द को और उस प्रणालीगत नस्लवाद को पहचानें, जिसने इस दर्द को पैदा किया।’’

उन्होंने कहा कि आगे का रास्ता निश्चित रूप से चुनौतीपूर्ण है और न्याय के लिए इस रास्ते पर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी