विदेश की खबरें | चीन के संबंध में शुक्रवार को ‘‘कुछ फैसलों’ की घोषणा करेगा अमेरिका: ट्रम्प

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अमेरिका चीन के संबंध में शुक्रवार को ‘‘कुछ फैसलों’’ की घोषणा करेगा।

वाशिंगटन, 29 मई अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अमेरिका चीन के संबंध में शुक्रवार को ‘‘कुछ फैसलों’’ की घोषणा करेगा।

ट्रम्प ने इस बात पर जोर दिया कि चीन को कोरोना वायरस संक्रमण के पैदा होते ही उसे रोक देना चाहिए था।

यह भी पढ़े | 29 मई आज का इतिहास: एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नॉर्गे ने फतह किया एवरेस्ट, जानें इस तारीख से जुड़ी अन्य ऐतिहासिक घटनाएं.

अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों ने कोरोना वायरस संक्रमण फैलने और इसके बारे में समय पर जानकारी देने में नाकाम रहने के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराया है। इस संक्रमण के कारण तीन लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और अप्रत्याशित आर्थिक संकट पैदा हो गया है।

ट्रम्प चीन पर दबाव बना रहे हैं कि वह इस संबंध में जांच के लिए सहमति जताए कि यह वायरस कहां से पैदा हुआ। चीन पर यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि यह वायरस चीन के वुहान की प्रयोगशाला से फैलना शुरू हुआ।

यह भी पढ़े | PM मोदी के फैन हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, तारीफ में कहा कुछ ऐसा जिससे हर भारतीय को होगा गर्व.

दुनिया भर में कोरोना वायरस से 58 लाख लोग संक्रमित हैं जिनमें से 17 लाख लोग अमेरिका के हैं।

ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में बृहस्पतिवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम चीन पर कल (शुक्रवार) एक संवाददाता सम्मेलन करेंगे। हम कुछ फैसले करेंगे और उन पर कल चर्चा करेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह बहुत दु:खद स्थिति है। ऐसा कभी नहीं होना चाहिए था। चीन को इसे पैदा होते ही रोक देना चाहिए था, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया।’’

ट्रम्प ने 14 मई को चीन के साथ ‘‘सभी संबंध समाप्त’’ करने की धमकी दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\