पुलिस प्रमुख टेरी थीटगे ने पत्रकारों से कहा कि रात करीब साढ़े नौ बजे शहर के वेस्ट एंड में एक कार सवार ने बच्चों की भीड़ पर अंधाधुंध 22 गोलियां चलाईं। उन्होंने बताया कि इस गोलीबारी में 53 वर्षीय एक महिला और 15 वर्षीय एक लड़की भी घायल हो गई।
उन्होंने बताया कि गोलीबारी में जख्मी तीन लड़कों की उम्र 12, 13 और 15 साल है। एक पीड़ित अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत स्थिर है।
मेयर आफताब पुरेवल ने गोलीबारी की घटना को घिनौना और अकल्पनीय बताया है।
उन्होंने कहा कि बच्चों की भीड़ पर अचानक 22 गोलियां चलाई गईं और उनके पास बचने का कोई वक्त नहीं था।
पुरेवल ने कहा, “हमने माता-पिता और बच्चों से बात की है और वे सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। इसके लिए मैं उन्हें दोष नहीं दे सकता हूं।”
पुलिस प्रमख थीटगे ने कहा कि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी की गोलीबारी बेवजह की गई है या निशाना बनाकर की गई है। उन्होंने कहा कि हमलावर को इंसाफ के कटघरे में लाया जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY