जरुरी जानकारी | अमार राजा ने बैटरी प्रौद्योगिकी के लिये ग्रिडटेंशियल एनर्जी के साथ किया गठजोड़

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमार राजा बैटरीज लि. ने सोमवार को कहा कि उसने बाइपोलर बैटरी प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग को लेकर ग्रिडटेंशियल एनर्जी के साथ समझौता किया है।

नयी दिल्ली, एक जून अमार राजा बैटरीज लि. ने सोमवार को कहा कि उसने बाइपोलर बैटरी प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग को लेकर ग्रिडटेंशियल एनर्जी के साथ समझौता किया है।

इस प्रौद्योगिकी से तैयार बैटरी की क्षमता अधिक होने के साथ लागत भी कम होती है।

यह भी पढ़े | Mann Ki Baat Highlights: पीएम मोदी ने कहा, अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा खुला, अब ज्यादा सावधानी की जरूरत.

कंपनी ने एक बयान में कहा कि ग्रिडटेंशियल एनर्जी से सिलिकन जूल बाइपोलर बैटरी प्रौद्योगिकी से लीड के लाभ के साथ उच्च क्षमता की बैटरी बनायी जा सकती है।

अमार राजा बैटरीज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक जयदेव गल्ला ने कहा, ‘‘गिडेंशियल की सिलिकन जूल बाइपोलर प्रौद्योगिकी में हमारे ग्राहकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने की क्षमता है।’’

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के चलते हरियाणा ने सील किए सभी बॉर्डर, दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर लगा लोगों का जमावड़ा- देखें तस्वीरें.

उन्होंने कहा कि इस प्रौद्योगिकी से तैयार बैटरी को पुनर्चक्रण किया जा सकता है और इस लिहाज से पर्यावरण के नजरिये से बेहतर है।

समझोते के तहत अमार राजा बैटरीज और ग्रिडटेंशियल एनर्जी बापोलर प्रौद्योगिकी वाली बैटरी का एसेंबल करेंगी। इसमें अमार राजा के पास उपलब्ध कच्चे माल का उपयोग किया जाएगा।

ग्रिडेंशियल एनर्जी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी जॉन बार्टन ने कहा, ‘‘हमे भरोसा है कि सिलिकन जूल अत्याधुनिक लीड बैटरी प्रौद्योगिकी भारतीय बाजार के लिये उपयुक्त है। इस प्रौद्योगिकी से तैयार बैटरी की न केवल क्षमता अधिक है बल्कि इसकी लागत भी कम है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान