देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के सभी 17 नगर निगमों में घर-घर जांची जा रही पेयजल की शुद्धता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश सरकार ने आम जनता की सेहत को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के 17 नगर निगमों में घर-घर जाकर नल के पानी की जांच करने का फैसला किया है। खास बात यह है कि इस अभियान की कमान महिलाओं ने संभाली है, जिन्हें अमृत मित्र नाम दिया गया है।

लखनऊ, 12 अप्रैल उत्तर प्रदेश सरकार ने आम जनता की सेहत को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के 17 नगर निगमों में घर-घर जाकर नल के पानी की जांच करने का फैसला किया है। खास बात यह है कि इस अभियान की कमान महिलाओं ने संभाली है, जिन्हें अमृत मित्र नाम दिया गया है।

एक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अमृत 2.0 योजना और राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलएम) के तहत स्वयं सहायता समूह की 788 महिलाओं को विशेष रूप से प्रशिक्षित कर इस काम में लगाया गया है।

अमृत मित्र महिलाएं न सिर्फ घर-घर जाकर पानी की जांच कर रही हैं, बल्कि लोगों को शुद्ध पेयजल के महत्व के बारे में जागरुक भी कर रही हैं। इस अभियान ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ समाज की सोच भी बदली है।

कभी घर की चारदीवारी तक सीमित महिलाएं अब घर-घर जाकर जल की गुणवत्ता की जांच कर रही हैं और लोगों की सेहत की पहरेदार बन गई हैं। इस अनोखी पहल ने महिला सशक्तिकरण की एक नयी मिसाल कायम की है।

अब ये महिलाएं न सिर्फ आत्मनिर्भर बनी हैं, बल्कि स्वच्छता और स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव भी ला रही हैं। अमृत मित्र महिलाओं की सफलता ने साबित कर दिया है कि अगर महिलाओं को सही अवसर और मंच मिले तो वे किसी भी क्षेत्र में इतिहास रच सकती हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान