खेल की खबरें | अल्बानिया का खिलाड़ी कोरोना वायरस के लिए पॉजिटिव
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. केएफ बाइलिस के इस खिलाड़ी के नाम का खुलासा नहीं किया गया है।
केएफ बाइलिस के इस खिलाड़ी के नाम का खुलासा नहीं किया गया है।
अल्बानिया में लीग मैच बुधवार से खाली स्टेडियम में दोबारा शुरू होंगे।
इन मैचों के दौरान यूरोपीय फुटबॉल की संचालन संस्था यूएफा के साथ सलाह मशविरे से तैयार चिकित्सा नियमों का पालन किया जाएगा।
महासंघ के प्रवक्ता एंडी वरेसानी ने कहा कि चैंपियनशिप को कोई खतरा नहीं है क्योंकि नियमों के अनुसार पॉजिटिव खिलाड़ी को 14 दिन तक पृथक रखा जाएगा और टीम अपनी सामान्य तैयारी जारी रखेगी।
देश में लॉकडाउन के कारण मार्च के मध्य में लीग को निलंबित कर दिया गया था।
बाइलिस की टीम अंक तालिका में सातवें स्थान पर चल रही है। लीग के 29 जुलाई तक खत्म होने की उम्मीद है जबकि अल्बानिया कप का फाइनल दो अगस्त को होगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)