विदेश की खबरें | अमेरिका में अक्षरधाम मंदिर सेवा, भक्ति के मूल्यों का प्रतीक : अमेरिकी सासंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. एक अमेरिकी सांसद ने कहा है कि अमेरिका में नवनिर्मित अक्षरधाम मंदिर सेवा और भक्ति के मूल्यों का प्रतीक है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन, छह नवंबर एक अमेरिकी सांसद ने कहा है कि अमेरिका में नवनिर्मित अक्षरधाम मंदिर सेवा और भक्ति के मूल्यों का प्रतीक है।

सांसद जेफ वान ड्रू ने यह बात अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में कही। उन्होंने कहा, ‘‘यह परियोजना स्वयंसेवा, व्यक्तिगत विकास और धार्मिक सीमाओं से परे सार्वभौमिक मूल्यों का उदाहरण है। यह एकता, सेवा और भक्ति का प्रतीक है, जो दुनिया भर के लोगों द्वारा साझा किए गए मूल सिद्धांतों को दर्शाती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आज, मैं मध्य न्यू जर्सी में एक भव्य हिंदू मंदिर के निर्माण के इर्द गिर्द समर्पण और एकता की एक प्रेरक कहानी साझा कर रहा हूं, जो सेवा और भक्ति के मूल्यों का प्रतीक है।’’

इसे पश्चिम में सबसे बड़ा हिंदू मंदिर होने का दावा किया जाता है जिसके निर्माण को पूरा करने में 12,500 स्वयंसेवक लगे हैं।

मंदिर का भूमिपूजन आठ अक्टूबर को किया गया था। इसे संगमरमर और चूना पत्थर से बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि रॉबिंसविले स्थित मंदिर स्वामीनारायण संप्रदाय के एक विश्वव्यापी धार्मिक और नागरिक संगठन बीएपीएस द्वारा निर्मित कई मंदिरों में से एक है।

ड्रू ने कहा, ‘‘यह उन सामान्य मूल्यों की याद दिलाता है जो मानवता को एक साथ बांधते हैं, हमें अपने जीवन में एकता, सेवा और भक्ति को अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान