देश की खबरें | अखिलेश यादव ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर तत्काल स्पष्टीकरण की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना के बारे में तत्काल स्पष्टीकरण की बृहस्पतिवार को मांग की। इस दुर्घटना में कई लोगों के हताहत होने की आशंका है।

लखनऊ, 13 जून समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना के बारे में तत्काल स्पष्टीकरण की बृहस्पतिवार को मांग की। इस दुर्घटना में कई लोगों के हताहत होने की आशंका है।

लंदन जा रहा ‘एअर इंडिया’ का विमान बृहस्पतिवार दोपहर अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 242 यात्री और चालक दल सवार थे।

‘बोइंग’ विमान अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास मेघाणीनगर इलाके में अपराह्न करीब दो बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

यादव ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘अहमदाबाद प्लेन क्रैश का तुंरत स्पष्टीकरण आए जिससे आशंकाओं का उन्मूलन हो सके।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यात्रियों और क्रू के सदस्यों, सभी के लिए प्रार्थनाएं। सर्वोच्च स्तरीय बचाव, राहत और उपचार उपलब्ध कराया जाए।’’

यादव ने बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, "एअर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त होना बहुत दुखद है। विमान दुर्घटनाएं बड़ी घटनाएं होती हैं। इस घटना के बारे में अभी सीमित जानकारी है।”

उन्होंने कहा कि सरकार ने यात्रियों के लिए राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया होगा।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि भले ही यह एक बड़ी दुर्घटना है, लेकिन इसमें कोई जान-माल का नुकसान न हो। हमारे पायलट भी सुरक्षित रहें, यही मेरी प्रार्थना है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान