देश की खबरें | विमान दुर्घटना : वडोदरा के ईसाई समुदाय के स्वयंसेवक शवों को ले जाने के लिए 120 ताबूत बनाएंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ईसाई समुदाय के स्थानीय स्वयंसेवक अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों के शवों को उनके परिवारों तक सम्मानजनक तरीके से पहुंचाने के लिए लकड़ी के 120 ताबूत बनाने में अथक परिश्रम कर रहे हैं।

वडोदरा (गुजरात), 14 जून ईसाई समुदाय के स्थानीय स्वयंसेवक अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों के शवों को उनके परिवारों तक सम्मानजनक तरीके से पहुंचाने के लिए लकड़ी के 120 ताबूत बनाने में अथक परिश्रम कर रहे हैं।

ताबूत बनाने वाले अर्देश और उनके पिता मेल्विन राजवाड़ी के नेतृत्व में टीम ने शनिवार दोपहर तक 25 ताबूत तैयार कर लिए हैं।

इस कार्य में शामिल लोगों ने बताया कि स्वयंसेवक अपने पैसे से सामग्री खरीद रहे हैं और वे उत्पादन लागत से एक रुपया भी अधिक नहीं लेंगे।

अर्देश राजवाड़ी ने कहा, ‘‘एअर इंडिया ने हमसे संपर्क किया और विमान दुर्घटना के पीड़ितों के शवों (जो वर्तमान में अहमदाबाद सिविल अस्पताल के शवगृह में रखे हैं) को ले जाने के लिए 120 ताबूतों का ऑर्डर दिया। हमने शुक्रवार रात नौ बजे काम शुरू किया और शनिवार दोपहर तक 25 ताबूत तैयार किये। हम आज रात तक 50 ताबूत तैयार कर लेंगे और कंपनी को सौंप देंगे।’’

अर्देश ने बताया कि ईसाई समुदाय के पांच से छह स्वयंसेवक उनकी और उनके पिता की मदद कर रहे हैं।

स्वयंसेवकों में से एक एल्ड्रिन थॉमस ने बताया कि ताबूत बनाने में समय लगता और एक ताबूत बनाने में दो घंटे लग सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now